कोटा। भामाशाह योजना के शिविर में रविवार को कम्प्यूटर सिस्टम हैंग हो गए। इसके बाद घंटों लाइन में लगे लोगों के कार्ड भी उल्टे-सीधे बन गए। जिसमें नाम-पते, बैंक के नाम और खाता संख्या गलत भर दिए गए। इस वजह से लोगों का समय बेवजह बर्बाद हुआ, इसके बावजूद गलती करने वालों ने बजाए अपनी गलती मानने के समय से पहले काम को ही बंद कर दिया।
इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय निवासी संजीव विजय ने बताया कि शिविर में पिछले तीन दिन से कम्प्यूटर सिस्टम बार-बार हैंग हो रहे हैं। लोगों को तीन से चार घंटे कतार में लगाना पड़ रहा था। बावजूद इसके कार्ड सही नहीं बनाए जा रहे हैं।
यही नहीं, रविवार को कर्मचारियों ने शाम 5.30 बजे ही कम्प्यूटर सिस्टम बंद कर दिया। जबकि शिविर का समय शाम 6 बजे तक का है। इस पर कम्प्यूटर सिस्टम चलाने वाले ऑपरेटरों से लोगों की जमकर कहा-सुनी हुई।
वार्ड 20 में शिविर आज से
सोमवार से वार्ड 20 में तीन दिवसीय शिविर शुरू होंगे। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक लगेंगे। नगर निगम परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पहला शिविर दादाबाड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा।
इसमें प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, वक्फ नगर, पीएचडी कालोनी, पीएनटी कालोनी के लोग जा सकते हैं। दूसरा शिविर राजकीय बालिका उ.मा.वि. (नांता गर्ल्स स्कूल) दादाबाड़ी में आयोजित होगा। जिसमें दादाबाड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1 और 2, विस्तार योजना दादाबाड़ी और शेष बचे हुए भाग के लोग भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन करा सकेंगे।
आगे की स्लाइड्स में है कैसे और कौन सी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा लोगों को....