पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस को भेदने में भाजपा विफल मनोज शर्मा बने उपजिला प्रमुख

कांग्रेस को भेदने में भाजपा विफल मनोज शर्मा बने उपजिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख का चुनाव भी एकजुटता के चलते जीत लिया है। इसके चलते ही भाजपा उसे भेदने में सफल नहीं हुई। जिला परिषद के लिए रविवार को हुए उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मनोरंजन मनोज शर्मा ने भाजपा के प्रत्याशी डॉ. बीएल गोचर को तीन वोट से हराया। मनोरंजन को अपनी ही पार्टी के 13 सदस्यों का समर्थन मिला।
तो भाजपा के गोचर को पार्टी के 10 प्रत्याशियों का समर्थन मिला। दोनों दलों के प्रत्याशियों ने 10 बजकर 4 मिनट तक जिला निर्वाचन अधिकारी जोगाराम के पास आवेदन जमा कराए। भाजपा के सभी 10 सदस्य पौने तीन बजे ही मतदान केन्द्र पर पहुंच गए। उधर कांग्रेस के सभी
13 सदस्य 3 बजकर 34 मिनट पर आए और मतदान किया। अंत में 3 बजकर 59 मिनट पर मतगणना का परिणाम आया।
कांग्रेस विश्वास से भरी रही, भाजपा ने आैपचारिकता निभाई : जिला प्रमुख बनाने के बाद कांग्रेस उप जिला प्रमुख चुनाव के समय भी विश्वास से भरी रही। पार्टी के पर्यवेक्षक ज्योति खण्डेलवाल, देहात जिलाध्यक्ष रुक्मिणि मीणा, पूर्व सांसद इज्यराज सिंह, पूर्व मंत्री भरतसिंह सहित कई नेता जिला परिषद सदस्यों के साथ मतदान केंद्र तक आए। वहीं भाजपा की ओर से मतदान के समय पार्टी की ओर से कोई बड़ा नेता यहां उपस्थित नहीं रहा। सिर्फ देहात जिलाध्यक्ष मतदान केन्द्र के बाहर खड़े नजर आए।
पद‌्मा शर्मा बनीं लाडपुरा की उपप्रधान
लाडपुरा के उपप्रधान के चुनाव में भी कांग्रेस की पद‌्मा शर्मा, भाजपा से एक वोट से जीत गई है। उनके विरुद्ध भाजपा के संजीत सिंह गुर्जर ने नामांकन भरा। दोपहर 3 बजे वोटिंग हुई। नईमुद्दीन गुड्डू, ईश्वर गंभीर दोपहर में 8 पंचायत समिति सदस्यों के साथ लेकर मतदान स्थल पर पहुंचे। उनके बाद भाजपा के योगेंद्र नंदवाना 7 पंचायत समिति के साथ वहां पहुंचे। सवा तीन बजे तक वोट डाले गए। चुनाव अधिकारी राजेश जोशी ने वोट की गिनती करवाई। इसमें कांग्रेस को 8 व भाजपा को 7 वोट मिले।