पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा।तलवंडी में मंगलवार शाम घर के बाहर अपने पोते के साथ खड़ी एक वृद्धा से पता पूछने के बहाने पल्सर सवार दो युवक सोने की चेन और पैंडल तोड़ ले गए। वृद्धा ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन उन्होंने धक्का देकर वृद्धा को गिरा दिया और भाग निकले।
तलवंडी निवासी संजय नागर ने बताया कि उनकी मां कन्याबाई (58) शाम को घर के बाहर रैंप पर खड़ी थीं। काली रंग की पल्सर पर दो जने आए। बाइक चला रहे युवक ने मुंह पर स्कार्फ बांधा हुआ था। पीछे बैठा युवक मां के पास आया और उसने मां से पूछा कि यह शर्मा जी का मकान है क्या।
मां ने उससे मना किया तो उसने मां का ध्यान भटकाने के लिए पड़ोस के मकान की तरफ इशारा करते हुए पूछा कि शर्मा जी इस मकान में तो नहीं रहते। मां ने जैसे ही उधर देखा तो उसने मां को धक्का दिया और गले से 4 तोला सोने की चेन तोड़ ली। चेन में 6 ग्राम सोने का पैंडल भी था। मां ने उसका हाथ भी पकड़ लिया। बदमाश ने जोर से झटका देकर हाथ छुड़वा लिया। मां भी नीचे गिर पड़ी।
चेन तोडऩे वाला बाइक पर बैठा और वे दोनों भाग गए। मां उठी और उनके पीछे भागीं भी, लेकिन दोनों कहीं नजर नहीं आए। बदमाशों ने पेंट शर्ट पहनी हुई थी और उम्र करीब 30 से 35 वर्ष थी। जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बाइक व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.