कोटा। कोटा शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित हाथीखेड़ा राउप्रावि स्कूल के रास्ते पर मंगलवार को साढ़े 11 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर मगरमच्छ को बांध दिया। सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग की रेस्क्यू टीम कैंटर लेकर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से उसे कैंटर में रखा। बाद में इसे चंबल नदी में छोड़ दिया गया।
हाथीखेड़ा जल वितरण समिति अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मगरमच्छ गांव वालों के लिए खतरा बने रहते हैं। वन विभाग से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें और भी PHOTOS...