पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। जेडीबी कॉलेज के बाहर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी ऋतु मीणा की गर्मी के चलते मंगलवार दोपहर को एक बजे तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसे आराम आया तो डिस्चार्ज कर दिया।
ऋतु मीणा लंबे समय से जेडीबी कॉलेज के बाहर ड्यूटी कर रही है। दोपहर एक बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे चक्कर आ गए। उसे तत्काल एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई और इलाज किया गया।
आराम आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि उसकी पहले भी तबीयत खराब हो चुकी है। उसे ब्लड प्रेशर भी है। इसकी वजह से संभवत: उसकी तबीयत बिगड़ी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.