पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fifty Per Cent Of People Wanting To Look Beautiful

पचास फीसदी लोग सुंदर दिखने की चाहत में कराते हैं राइनो प्लास्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। नाक का स्वरूप जन्मजात, चोट आैर संक्रमण के कारण बिगड़ता है। 50 प्रतिशत लोग सुंदरता की वजह से राइनो-प्लास्टी करवाते हैं। नाक का आकार बिगड़ने पर श्वास लेने में भी दिक्कत होती है। यह बात मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी विभाग और आनंदम ईएनटी हॉस्पिटल की ओर से दो दिवसीय राइनो-प्लास्टी पर आयोजित वर्कशॉप में सामने आई।
लाइव सर्जरी दिखाई
दूसरे दिन वर्कशाप में शामिल करीब 62 डॉक्टर्स को चार लाइव सर्जरी दिखाकर राइनो-प्लास्टी से संबंधित जानकारी दी गई। चारों ऑपरेशन युवाओं के ही थे। पहला ऑपरेशन टेढ़ी नाक का किया गया। दूसरा ऑपरेशन गुवाहटी से आए इंजीनियरिंग स्टूडेंट का हुआ। संक्रमण की वजह से रोगी नाक गलने से चपटी हो गई थी।
तीसरा ऑपरेशन भवानीमंडी के युवक का हुआ। क्रिकेट बॉल की चोट के कारण युवक की नाक का आकार बिगड़ गया था। चौथा ऑपरेशन बूंदी के इंजीनियरिंग स्टूडेंट का हुआ। इसकी नाक की लंबाई अधिक थी। एक ऑपरेशन में करीब ढाई घंटे का समय लगा।
ऑपरेशन के लिए ऑस्टियोटोमी व अन्य तकनीकी उपयोग की गई। ऑपरेशन वीरेंद्र घैंसास व उनकी टीम ने किए। मेडिकल कॉलेज एनाटोमी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा जायसवाल ने भी कार्यशाला के संबंध में विचार रखे। डॉ. विक्रांत माथुर ने सभी को धन्यवाद दिया।
पूना में 60 और कोटा में 15 हजार का खर्चा

राइनो-प्लास्टी कोटा में देश के प्रमुख शहरों से काफी सस्ती है। पूना में जहां यह ऑपरेशन 60 से 65 हजार में होता है। कोटा में राइनो-प्लास्टी की लागत करीब 15 से 20 हजार होती है।
सुंदरता का अपना-अपना पैमाना

डॉ. माथुर ने बताया कि नाक की सुंदरता क्षेत्र के हिसाब से देखी जाती है। भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पतली व लंबी नाक, दक्षिणी क्षेत्र में चौड़ी नाक, पूर्वाेत्तर राज्यों में छोटी नाक को सुंदर माना जाता है। व्यक्ति की शारीरिक बनावट के हिसाब से नाक की सुंदरता तय होती है। राइनो-प्लास्टी का चलन युवाओं में अधिक बढ़ रहा है। कॅरियर और शादी इसका महत्वपूर्ण कारण है।