पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक को देख भड़के कांग्रेसी, कार का शीशा तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। कोटा दक्षिण के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच दिन में कई बार झड़पें हुईं। संजय नगर में पोलिंग बूथ के सामने से निकल रहे भाजपा के करणपुर से विधायक सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की कार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोककर हमला कर दिया।
ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया तो वहां के थानाधिकारी ने कार चलाकर विधायक को मुश्किल से भीड़ में से निकाला। कार चालक हरभजन सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने रात को पार्षद रेहाना खान के पति मजीद खान को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा अनंतपुरा में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और जवाहर नगर में भाजपा की महिला नेता के साथ मारपीट हुई। उपचुनाव में 61 फीसदी वोटिंग हुई। शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रशासन को दिनभर भारी मशक्कत करनी पड़ी। वोटिंग खत्म होने के बाद भी रात को जवाहर नगर थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।