कोटा। आईएल चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराते समय अचानक वैन में आग लग गई। उसका चालक वसीम रजा वैन से उतरकर भागा। पेट्रोल पंप के कर्मचार्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल धक्का देकर पंप से दूर किया और सीज फायर से आग को बुझा दिया।
जब तक आग बुझती तब तक कार की सीट और स्टेयरिंग सहित अन्य उपकरण जल चुके थे। आग बुझने से सभी ने राहत की सांस ली। बाद में एक दमकल मौके पर पहुंची और वैन पर पानी डालकर ठंडा किया।