कोटा. किशोर सागर के किनारे बने सेवन वंडर्स पार्क को एक साल पूरा हो गया। विश्व पर्यटन दिवस पर भास्कर ने पता किया कि लोगों का इस पार्क के प्रति क्या रुझान रहा, तो पता चला कि शुरू होने के पहले ही साल में 44 लाख रुपए कमाने वाला यह पहला टूरिस्ट स्पॉट है।
इस पार्क में सेवन वंडर्स को देखने एक साल में ही साढ़े पांच लाख लोग आए। लोग इस पार्क के प्रति इसलिए भी आकर्षित हैं कि असली सात अजूबों को देखने में लाखों रुपए खर्च होता है और यहां मात्र 10 रुपए के टिकट में इनकी प्रतिकृति मौजूद है।
आगे की स्लाइडों में देखें पार्क में बनीं दुनियाभर में बने सात अजूबों की प्रतिकृतियों को-