पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवल 7 स्टूडेंट‌्स को पढ़ाने के लिए स्कूल में हैं 4 टीचर

छात्रों की संख्या सिर्फ 4 और टीचर्स 7 , पढ़ाने आता है केवल एक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। डोलियां पंचायत के जसपुरा गांव में स्थित मिडिल स्कूल में छात्रों की संख्या तो केवल 7 है लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए 4 टीचर नियुक्त हैं। अभी जब स्कूलों को मर्ज किया गया उस दौरान इस स्कूल पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। यह सवाल गुरुवार को हुई लाड़पुरा पंचायत समिति की अंतिम बैठक में सरपंच रमाकांत गौतम ने जिला शिक्षा अधिकारी रामनिवास मीणा के सामने उठाया।

प्रधान कांति गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरपंच ने सवाल किया कि अभी-अभी ऐसे सभी स्कूलों को मर्ज किया गया है। उसके बाद भी ये स्कूल कैसे बचा रह गया। यहां पर केवल एक टीचर से काम चल सकता है। वैसे भी यहां पर पढ़ाने तो केवल 1 ही टीचर आता है। चारों ने 15-15 दिन बांट रखे हैं। इस पर जिला शिक्षाधिकारी मीणा का कहना था कि उन्होंने तो ऊपर रिपोर्ट भेज दी है। वे उन्हें हटा नहीं सकते। इसी प्रकार बैठक में पंचायतों में राजीव गांधी भवनों के लिए एईएन द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं करने का मामला भी उठा। नरेगा के एईएन से सरपंचों ने पूछा कि एक माह बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। उसके बाद किससे साइन कराओगे। अभी तक प्रमाण पत्र क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने 7 दिन का अल्टीमेटम में प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो फिर सरपंच कुछ भी कर सकते हैं। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, विद्युत समस्या, पेयजल समस्या आदि भी उठी। बैठक में जाखोड़ा सरपंच रामनाथ मीणा, आलनिया सरपंच प्रहलाद पहाडिय़ा, ताथेड़ सरपंच लाड़ बाई तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
(फोटो- पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित अिधकारी व पंचायत सदस्य)