पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले पास थी, फिर संशोधित सूची में नाम नहीं निकला तो दे दी जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां। शहर की एक युवती ने पटवारी परीक्षा के संशोधित परिणाम में फेल होने से हताश होकर गुरुवार को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, मोनिका नाम की इस युवती ने पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए बूंदी जिले से फॉर्म भरा था। सितंबर में जारी पहली वरीयता सूची में मोनिका का नंबर आ गया था। इसके बाद उसे प्रशिक्षण के लिए कुछ समय बाद कॉल लेटर देने की बात कही गई।

बीते 8 जनवरी तक प्रशिक्षण के लिए कॉल लेटर नहीं मिलने पर मोनिका ने बूंदी कलेक्ट्रेट में संपर्क किया। वहां लगाई गई संशोधित परिणाम की सूची में मोनिका का नाम गायब था। जिससे हताश होकर उसने फांसी लगा ली।कॉलोनीवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरे मामले के बारे में -