पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमंडाना । राज्य सरकार द्वारा बनाए जा रहे आधार कार्ड के लिए मंडानावासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही महिला, पुरुष व बच्चे आधार कार्ड बनाने के लिए तेज धूप में भूखे प्यासे बैठे रहते हैं। मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक कर्मचारी शिविर में नहीं आए।
आधार कार्ड बनाने वाले ठेकेदार से बात की तो उसका कहना था कि काम करने वाले व्यक्ति नहीं मिल रहे हैं। बुधवार को सुचारू रूप से कार्य किया जाएगा। ग्रामीण शहादत हुसैन का कहना है कि चार दिन से रोजाना चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कर्मचारी नहीं आने के कारण आधार कार्ड नहीं बन रहा है। रोजाना मजदूरी छोड़कर आ रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.