पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व मंत्री हरिकुमार औदिच्य का निधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिकुमार औदिच्य का 86 वर्ष की उम्र में मंगलवार शाम करीब सात बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर एक बजे किशोरपुरा मुक्तिधाम पर किया जाएगा। औदिच्य जनसंघ के जमाने से पार्टी से जुड़ गए थे। पूर्व उपराष्ट्रपति भैराे सिंह शेखावत, कांग्रेस के पूर्व मंत्री भुवनेश चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे। वे दो बार विधायक तथा एक बार शिक्षामंत्री रहे थे। पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। खाना-पीना भी बंद हो गया था।
मंगलवार शाम को परिजनों के बीच ही उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की सूचना फैली, भाजपा व राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। हाड़ौती उत्सव के पंकज मेहता उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस उत्सव को फिर से शुरू करवाने में औदिच्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि शहर के एक प्रखर नेता खो दिया।