कोटा. भूत-प्रेत की कहानियां पढ़ने और सुनने में तो बहुत रोमांचक लगती हैं लेकिन जरा सोचिए अगर रात के अंधेरे में किसी जगह पर आप हों और आपको कंधे पर किसी हाथ के होने का अहसास हो तो आपको कैसा महसूस होगा। ऐसे में, क्या आप भी उतने ही रोमांचित रहेंगे या डर के मारे थर-थर कांपने लगेंगे? प्रेत आत्मा के आसपास होने का अहसास भी शरीर में एक अजब सी सिरहन पैदा कर देता है तो ऐसे में जाहिर सी बात है जब आपका सामना ऐसी किसी ताकत से हो जाएगा तो आपका रोमांच भी वहीं दम तोड़ देगा।
dainikbhaskar.com आज आपको देश के कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहा है, जहां जाना तो क्या, जाने के बारे में सोचते ही आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
इंडिया की फेमस भुतहा जगहें
1- बृजराज भवन हेरिटेज होटल, कोटा, राजस्थान
बृजराज भवन 178 साल पुराना है। यह कोटा के रॉयल परिवार का महल था, जिसे 1980 में हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया। ऐसा कहा जाता है कि इस महल में मेजर बर्टन का भूत है। मेजर बर्टन को 1857 के विद्रोह के समय सिपाहियों ने मार दिया था। सिपाहियों ने मेजर बर्टन के साथ उसके दो बेटों को भी सेंट्रल हॉल में मार दिया था। इस होटल के गार्ड के अनुसार, मेजर बर्टन का भूत किसी को कुछ कहता नहीं है, लेकिन ड्यूटी न करने पर गार्ड को चांटा जरूर पड़ जाता है। कहा जाता है कि इस भूत को डिसिप्लिन पसंद है। जैसे ही उसे लगता है कि कोई अनुशासन भंग कर रहा है, तो वह तड़ से चांटा मार देता है, पर दिखाई नहीं पड़ता।
डरावनी जगहों के बारे में जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर......