पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ बरस रही है। कहीं-कहीं तो उफान सावन-सा है। बारां के छीपाबड़ौद में ल्हासी नदी में उफान से पुलिया पर डेढ़ से तीन फीट तक पानी रहा। इससे बारां-छीपाबड़ौद मार्ग अवरुद्ध रहा। जयपुर में बुधवार दिनभर बादल छाए रहे।
इससे पहले मंगलवार रात को बूंदाबांदी हुई। अजमेर में भी सुबह बादल छाए रहे हालांकि दोपहर में धूप खिल गई। कल की तुलना में आज लोगों ने राहत महसूस की। शेखावाटी में दिनभर घने बादलों की आवाजाही के बीच दूसरे दिन भी ओले और बारिश का दौर बना रहा। चूरू में सुबह कुछ देर बेर के आकार के ओले गिरे।
कहां कितनी बारिश - (मिमी में)
अंगूचा (भीलवाड़ा) - 65
पिड़ावा - 52
हिंडौनसिटी - 50
बारां - 28.5
बूंदी - 22
जयपुर - 10.1
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.