पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए किसानों ने लगाया जाम

लंबी लाइनों में लगे किसानों को यूरिया तो कर दिया हाईवे जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नेशनल हाइवे-27 पर जाम लगा दिया)
बारां। शहर समेत जिलेभर में यूरिया के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार को शहर में दुकानों पर यूरिया के लिए किसानों की कतारें लगी रहीं। घंटों इंतजार के बाद यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने समरानियां के पास नेशनल हाइवे-27 फोरलेन पर करीब सवा घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने किसानों को तितर-बितर कर जाम का खुलवाया गया। छीपाबड़ौद में किसानों के हंगामा कर दिया। हंगामा उस समय हुआ, जब भीड़ में से किसी ने पत्थर फेंक दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

जिले के किसान पिछले दो सीजन से मौसम की मार झेल रहे हैं। इस बार रबी सीजन में फसलों की सिंचाई के समय यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। शहर में सोमवार को सुबह से ही दुकानों के बाहर किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खजूरपुरा रोड स्थित दुकानों पर यूरिया के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खाद का बिल कटवाने के लिए किसानों को एक-दूसरे से धक्का-मुक्की तक करनी पड़ी। किसानों को एक बार दो से पांच कट्टे यूरिया दिया जा रहा है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।

आज आएगा यूरिया

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि जिले में इस बार रबी सीजन में यूरिया खाद की मांग का आंकलन 60 हजार मीट्रिक टन है। इसमें से करीब 33 हजार मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो गया है। सोमवार को 1373 मीट्रिक टन यूरिया की सप्लाई जिले में हुई है। मंगलवार को कृभको की 3074 मीट्रिक टन यूरिया की रैक बारां पहुंच रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पुलिस ने भांजी लाठियां...