पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IAS Call Sona Mahapatra For Came At Home Kota Rajasthan

IAS ने इस सिंगर को रात में घर पर बुलाया था, होटल में हुई थी शराब पार्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. एमबीए की एक छात्रा द्वारा वरिष्ठ आईएएस बी.बी. मोहंती पर दुष्कर्म के आरोप का मामला हाल ही में सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि मोहंती ने आईएएस अफसर बनाने और शादी का झांसा देकर 11 माह तक दुष्कर्म किया।
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान के किसी वरिष्ठ अधिकारी पर गलत कामों का आरोप लगा हो, बल्कि इससे पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं। बात नवंबर में हुए दशहरे मेले की है। इस मेले के एक कार्यक्रम में बुलाई गई गायिका सोना महापात्रा ने फेसबुक पर एक आईएएस अफसर पर रात को बुलाने की बात कही थी।
सोना ने फेसबुक पर एक खुली चिट्ठी लिखी। इसमें बंगले पर बुलाने, फोटो खिंचवाने, बात नहीं मानने पर राजस्थान में आगे से कोई कार्यक्रम नहीं होने देने की धमकी, रात को दरवाजा खटखटाने तक आरोप लगाए गए। सोना ने होटल में शराब पार्टी होने तथा नशे में उनके कमरे में रात 2.30 बजे चाय सर्व करने की बात भी लिखी।
आगे की स्लाइड्स में जानें क्या था पुरा मामला...