पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Maiden, The Complaint Is Not Lodged, Rajasthan, Rajasthan News, Kota, Crime News

युवती लगा रही चक्कर दर्ज नहीं हो रही शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा । कैथूनीपोल में रहने वाली एक युवती को अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। युवती ने एसपी को भी ज्ञापन दे दिया। उसके बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
कैथूनीपोल में रहने वाली युवती ने बताया कि 3 मई को घर में घुसकर दीपक महेंद्रा नाम के युवक ने अभद्रता, छेड़छाड़ की और चाकू दिखाते हुए धमकाया।

इस मामले की रिपोर्ट कैथूनीपोल थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने न तो कार्रवाई की और न ही मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद भी कई बार थाने गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 9 मई को एसपी को भी ज्ञापन दिया गया। उसके बाद भी कैथूनीपोल थाने की पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

मंगलवार को सीआई से भी मिले, लेकिन उन्होंने भी संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। वहीं सीआई कालूराम ने बताया कि युवती अपनी मां के साथ नानी के मकान में रहते हैं। वहां युवती के मामा का लड़कियों से मकान को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों के ओर से परिवाद दिया गया है।