पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mother And Son Steal Gold Chain In The Shop

ग्राहक बनकर आए मां-बेटे, चुराकर ले गए सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. गुमानपुरा-कोटड़ी रोड स्थित रिलायंस ज्वैल्स नाम की दुकान पर मंगलवार दोपहर को एक महिला व उसका बेटा आया। दोनों ने चेन देखने के बहाने 54 ग्राम वजनी सोने की चेन चुरा ली। महिला ने चेन को अपने कपड़ों में डाल लिया। पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपियों के निकलने के बाद कर्मचारियों को चेन गायब होने की जानकारी मिली।

गुमानपुरा सीआई राजेश मलिक ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे 50 साल की महिला और 27-28 साल का युवक शोरूम में आए। उन्होंने चेन खरीदने की बात कही। कर्मचारी युवती उन्हें चेन दिखाने लग गई। उन्होंने अलग-अलग बात करके करीब 10 चेन ले ली और उन्हें देखने लग गए। इसी दौरान युवक ने 54 ग्राम की एक चेन को हाथ में लिया और छिपाते हुए महिला को दे दी।
महिला ने चुपचाप उसे अपने कुर्ते में डाल लिया। उसके बाद 5-10 मिनट में दुबारा आने का कहकर दोनों चले गए। वे बाहर ही निकले थे कि युवती ने चेन के बॉक्स को चैक किया तो एक चेन कम मिली। गार्ड ने तुरंत बाहर देखा, लेकिन दोनों नजर नहीं आए।
सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पूरी वारदात दिख गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मैनेजर प्रणय शुक्ला की ओर से मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी पैदल ही आए थे। पुलिस को फुटेज मिले हैं।