पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में कर ली रोशनी, बिल नहीं चुका रहे 9 लाख उपभोक्ता

घर में कर ली रोशनी, बिल नहीं चुका रहे 9 लाख उपभोक्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। संभाग के नौ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने अपने घर को रोशन करने के लिए भरपूर बिजली का उपभोग किया। इसके बदले जयपुर विद्युत वितरण निगम खर्च की गई लाइट का 585.14 करोड़ रुपए मांग रहा है। पर उपभोक्ता उनपर बकाया चल रही राशि को जमा नहीं करा रहे है। ऐसे निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है।

वह इन्हें सात दिन का अल्टीमेटम के रूप में नोटिस दे रहा है। तय समय में बिल जमा नहीं कराने पर वह संबंधित बकायदार का कनेक्शन काट रहा है। निगम की इस कार्रवाई को मार्च क्लोजिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि उपभोक्ताओं के बिल जमा कराने पर छूट मांगने पर निगम कोई छूट भी उपभोक्ताओं को नहीं दे रहा है। पर यह जरूर है कि वह ऐसे उपभोक्ताओं के बकाया बिल शनिवार व रविवार के दिन भी कार्यालय समय पर जमा कर रहा है। 585.14 करोड़ में 398.14 करोड़ उन उपभोक्ताओं पर बताया है जो भी बिजली का उपभोग कर रहे है। ऐसे उपभोक्ता चारों जिले में 7 लाख 47 हजार 300 है। जबकि 187 करोड़ रुपए 1 लाख 76 हजार उपभोक्ताओं पर है जिन्होंने नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं कराने पर उनका निगम ने कनेक्शन काट दिया है।
बकायेदार जिनके कनेक्शन काटे गए
कोटा जिले के 60 हजार उपभोक्ताओं बिल जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काटे दिए गए है। जिन पर 53 करोड़ रुपए बकाया है। बारां जिले के 31 हजार कनेक्शन काटे गए और इन उपभोक्ताओं पर 46 करोड़ रुपए बकाया है। बूंदी जिले के 36 हजार कनेक्शन कटे इनसे 32 करोड़ रुपए विद्युत निगम को वसूलना है। झालावाड़ जिले में 49 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं कराने पर उनके कनेक्शन काटे गए है।

इन पर 56 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। निगम अभियंताओं का कहना है कि अगर ऐसे उपभोक्ता राशि जमा कराएंगे तभी उनका कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
जिलेवार बकाया राशि का मामला
-कोटा जिले के 3 लाख उपभोक्ताओं पर 127 करोड़ का बिल बकाया है। इनमें 1 लाख 30 हजार शहरी उपभोक्ता है जिनसे निगम 46 करोड़ 24 लाख रुपए मांगता है। 1 लाख 70 हजार ग्रामीण उपभोक्ता है जिनसे निगम 80 करोड़ 76 लाख रुपए मांग रहा है।
-बारां जिले के 1 लाख 48 हजार 400 उपभोक्ताओं पर 139 करोड़ रुपए बकाया है। इनमें 26 हजार 400 शहरी व 1 लाख 22 हजार ग्रामीण उपभोक्ता शामिल है।
-बूंदी जिले के 1 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं पर 39 करोड़ 50 लाख रुपए बकाया है। इनमें 36 हजार उपभोक्ता शहरी है व 1 लाख 6 हजार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता है।
-झालावाड़ जिले के 1 लाख 56 हजार 900 उपभोक्ताओं पर 92 करोड़ 64 लाख रुपए बकाया है। इनमें 33 हजार 900 शहरी व 1 लाख 23 हजार उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र के शामिल है।
बिल जमा नहीं कराया तो कनेक्शन कटेगा
'विद्युत निगम का प्रयास है कि लक्ष्य के अनुरूप बकाया बिलों की राशि उपभोक्ताओं से वसूली जाए। 1 फरवरी से वसूली अभियान निगम ने चला रखा है। जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेगा। सात दिन नोटिस के बाद उसका कनेक्शन काटा जाएगा। एमडी के निर्देश है किसी प्रकार की रिकमंड नहीं चलेगी।' टीएन सामरिया, कार्यवाहक संभागीय मुख्य अभियंता, जयपुर विद्युत निगम, कोटा