पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाहमंडी कैंटीन में प्लास्टिक कप का उपयोग करने पर लगेगी पैनल्टी

कैंटीन में प्लास्टिक कप का उपयोग करने पर लगेगी पैनल्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। दैनिक भास्कर की ओर से प्लास्टिक कप को लेकर चलाए जा रहे अभियान की शृंखला में सोमवार को भामाशाहमंडी कैंटीन में मंडी की प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन संचालकों को जारी नोटिस के बाद मंडी उपाध्यक्ष देवा भड़क, सुपरवाइजर अरुण सक्सेना, हम्माल संघ से प्रहलाद गुर्जर ने सोमवार को यहां की स्थिति जांची।

प्लास्टिक कप का नुकसान बताते हुए टीम ने इनके विकल्प को काम में लेने की हिदायत दी। मंडी उपाध्यक्ष देवा भड़क ने कहा कि यदि किसी कैंटीन में प्लास्टिक कप का उपयोग मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। पहली या दूसरी दफा उपयोग पाया तो एक दिन कैंटीन बंद और इससे अधिक बाद में प्लास्टिक कप का उपयोग करते मिलने पर 15 दिन तक कैंटीन बंद करने तक की कार्रवाई होगी।

वहीं दूसरी ओर शहर के राजीव गांधी नगर में हॉस्टल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्लास्टिक कप के यूज नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। 2 हजार पेपर ग्लास टी-स्टाल संचालकों को बांटे गए। उन्होंने कैंटीन संचालकों से प्लास्टिक कप लेकर पेपर ग्लास दिए। संचालकों ने प्लास्टिक कप का यूज नहीं करने की समझाइश की। इस दौरान एसोसिएशन ने अधिकतर टी स्टालों पर प्लास्टिक कप नहीं मिले। अध्यक्ष गजेंद्र यादव, महासचिव नवीन मित्तल, सचिव भूपेंद्र शर्मा, महासचिव शम्मीकपूर, कोषाध्यक्ष पंकज जैन मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट की कैंटीन में भी लगाई पाबंदी
एडीएम सिटी सुनीता डागा के निर्देश के बाद कलेक्ट्रेट में प्लास्टिक कप को यूज नहीं करने का असर दिखने लगा है। यहां कैंटीन में इन पर पाबंदी लगा दी है। कैंटीन संचालक वीरेंद्र दीक्षित ने बताया कि करीब पांच हजार प्लास्टिक कप पर रोक लगी है।