पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Players Playing Cricket Got Electric Shock

क्रिकेट खेल रहे तीन युवकों को पोल ने मारा करंट का झटका, एक अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. वोकेशनल सीनियर सैकंडरी स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे युवकों में से बॉल ढूंढ रहे एक युवक को करंट लगने से दोनों पैरों की अंगुलियां झुलस गई। इससे बचाने के प्रयास में इसके तीन साथियों को भी करंट लगा।

खेड़ली फाटक स्थित गणेश चौक फतेहगढ़ी के करीब 10-11 युवक वोकेशनल स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे कृष्ण मुरारी मीणा उर्फ गोलू बिजली के पोल के आस-पास घास में बाल ढूंढ रहा था कि पोल से करंट लगने दोनों पैरों की अंगुलियां झुलस गई।
इससे बचाने के लिए अजय सिंह कानावत, टीपू सुल्तान एवं सुमन ने गोलू को पकड़ा तो इन तीनों को भी करंट लगा। इसके अन्य साथियों ने कृष्ण मुरारी मीणा को एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

अस्पताल में भर्ती कृष्ण मुरारी मीणा ने बताया कि पोल के पास घास में बाल ढूंढ रहा था कि घास में पड़े तार पर पैर पड़ते ही करंट का जोरदार झटका लगा। इसी स्थान पर एक बंदर भी मृत पड़ा हुआ था। एएसआई लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दुर्घटना का मामला है, जांच की जा रही है।