सांकेतिक चित्र
कोटा। सीबीएसई के स्कूलों में बच्चों को पॉकेट मनी मैनेजमेंट भी सिखाया जाएगा। फाइनेंशियल लिट्रेसी स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को बचत के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके साथ ऑनलाइन बैंकिंग के संबंध में जानकारी दी जाएगी। बोर्ड की कॅरिकुलम कमेटी ने इसकी अनुमति दे दी है। सीबीएसई ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट (एनआईएसएम) से टाइअप कर लिया है।
दरअसल, स्टूडेंट्स को अपना सारा खर्चा पॉकेट मनी से वहन करना होता है। इसमें कई बार स्टूडेंट्स पॉकेट मनी का सही मैनेजमेंट नहीं कर पाता। इस प्रोग्राम के तहत किन खर्चा में कटौती की जा सकती है, प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए सहित अन्य बातों का समावेश किया जाएगा।
इस बारे में बताया जाएगा
स्टूडेंट्स को ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम ट्रांजेक्शन और प्राइवेसी के बारे में बताया जाएगा। ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान साइबर सिक्योरिटी की जानकारी भी प्रोग्राम शामिल है। इससे स्टूडेंट्स कम उम्र में ही अवेयर हो पाएंगे। आगे चलकर बैंकिंग ट्रांजेक्शन सही तरीके से कर पाएंगे।