पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Continue Searching Suspicious Students

कार तोड़ने के मामले में हुलिए के आधार पर संदिग्ध छात्रों की तलाश जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. इंद्र विहार में शनिवार रात 50 से अधिक कारों के शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन 60 से अधिक छात्रों से पूछताछ की। इनमें से 5-7 संदिग्ध गतिविधियों वाले छात्रों को अलग किया है। उनसे दुबारा से पूछताछ की जा रही है।हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई विशेष सुराग नहीं लगा है।
इंद्र विहार के लोगों का कहना है कि वे धरने के बारे में मंगलवार शाम तक निर्णय करेंगे। इंद्र विहार में कई कारों के शीशे पत्थर मार कर तोड़े गए थे। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में हो गए थे। उनके हुलिए के आधार पर हॉस्टल और मकानों में रहने वाले छात्रों का पता किया गया है। उनमें से 60 से अधिक छात्र ऐसे देखे गए, जो देर रात तक घूमते रहते हैं और उनका पढ़ाई में भी कम ध्यान है।
इन सबीसे पूछताछ की गई और उनमें से 5-7 छात्रों को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की जा रही है। दिनभर पुलिस ने इंद्रविहार में आने-जाने वाले रास्तों के मकानों व संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन अभी तक उससे भी कुछ सफलता नहीं मिल सकी।
इलाके में गश्त और बढ़ा दी है, सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी नजर रखे हुए हैं। वहीं 48 घंटे बाद भी आरोपी के नहीं पकड़े जाने पर थाने पर धरने की चेतावनी देने वाले भाजपा नेता राजकुमार माहेश्वरी का कहना है कि कॉलोनी वालों के साथ वे मंगलवार शाम तक इसका निर्णय करेंगे।