पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेडीबी की कैंटीन बंद, 8 हजार छात्राएं परेशान, कॉलेज प्रशासन की अनदेखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. जेडीबी कॉलेज में पिछले एक महीने से कैंटीन बंद है। कॉलेज प्रशासन की अनदेखी के चलते आठ हजार छात्राओं की संख्या वाले इस कॉलेज में कैंटीन की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रिफ्रेशमेंट के लिए छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है।
सबसे अधिक समस्या उन छात्राओं को हो रही है जो लंबे समय तक कॉलेज में क्लास अटैंड करती है। छात्राओं का कहना है कि टैंडर होने के बाद भी कैंटीन बंद है। कॉलेज प्रशासन इसे शुरू करने में रुचि नहीं ले रहा।

कैंटीन का ठेका जुलाई में एक ठेकेदार के नाम एक लाख 74 हजार रुपए में हुआ था। कॉलेज प्रशासन ने उससे 10 हजार रुपए की एडवांस राशि भी जमा करवा ली थी, लेकिन बाद में ठेकेदार ने कैंटीन शुरू करने में रुचि नहीं दिखाई।
छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल प्रिंसिपल से मिला

शनिवार को छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल इस समस्या को लेकर प्रिंसिपल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष जयश्री, उपाध्यक्ष हीना बी, पूर्व उपाध्यक्ष श्रद्धा चौरसिया, निहारिका बच्चन शामिल रही। उन्होंने शीघ्र कैंटीन चालू कराने की प्रिंसिपल से मांग की।
' कॉलेज कैंटीन शुरू करने को लेकर ठेकेदार को पत्र भेजा है। कैंटीन शुरू करने को लेकर ठेकेदार आ चुका है। एक अक्टूबर से कैंटीन शुरू करवा दी जाएगी।'

-प्रो. हरिसिंह मीणा, प्रिंसिपल जेडीबी कॉलेज