पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिंकू के हत्यारे को पकड़ो, गनमैन को हटाओ

रिंकू के हत्यारे को पकड़ो, गनमैन को हटाओ, जमकर किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। तीन दिन पहले भीमगंजमंडी इलाके में रिंकू सैनी का अपहरण कर हत्या करने के मामले में हाड़ौती माली समाज एवं सर्व समाज ने मुख्य आरोपी गुड्डू कबाड़ी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एमबीएस पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए।

सभी लोग सर्किट हाउस पर एकत्र होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को शैलेंद्र भार्गव, राजेंद्र जैन, पुरुषोत्तम अजमेरा, डॉ. दुर्गाशंकर सैनी, डॉ. टीसी सुमन, मुकेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि घटना सभी लोगों को आघात पहुंचाने वाली है। पुलिस मुख्य आरोपी को क्यों नहीं पकड़ पा रही, यह समझ से परे है। सैनी परिवार को न्याय दिलाने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
कलेक्टर व आईजी को दिया ज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर व आईजी को ज्ञापन दिया। इसमें मुख्य आरोपी गुड्डू कबाड़ी को गिरफ्तार करने, पुलिस चौकी के जवानों पर कार्रवाई करने, घटना की न्यायिक जांच करवाने व पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित अन्य मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन करने वालों में नाथूलाल पहलवान, देवानंद शर्मा, बृजमोहन सैनी, महावीर गुर्जर, पार्षद राकेश पुटरा, महावीर सुमन शामिल थे।

कैथून मामले में भी ज्ञापन दिया

माली सैनी समाज ने कैथून में भगवती सुमन की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर भी ज्ञापन दिया। गौरतलब है कि भगवती सुमन की 22 जुलाई को गलाना गांव में चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। तब से पुलिस वारदात को नहीं खोल सकी है। कई बार धरने प्रदर्शन कर लिए, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जल्द वारदात खोलने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।