पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों को रास नहीं आया शिक्षा मंत्री का बयान, पुतला फूंककर जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षामंत्री, पंचायतीराज मंत्री और एसीएस द्वारा शिक्षकों के खिलाफ दिए बयानों के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी कर मंत्रियों और एसीएस का पुतला जलाया।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के संरक्षक अजीम पठान ने कहा कि शिक्षकों के खिलाफ जो टिप्पणियां की हैं वो गलत हैं। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। स्कूलों का एकीकरण भी विभाग ने मनमाने तरीके से किया है। ऐसे स्कूल भी चपेट में आ गए हैं जो आरटीई के मापदंड पर खरे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में शिक्षक राजेंद्रसिंह, प्रदीप चौधरी, रामकैलाश शर्मा, घासीलाल सामरिया, उमेश मीणा,अशोक लोदवाल, जेपी गौतम, रमेश सामरिया, महावीर मीणा शामिल रहे।