पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारां में यूरिया के लिए जाम, पथराव में सिपाही घायल, लाठीचार्ज किया

यूरिया के लिए जाम, पथराव में सिपाही घायल, लाठीचार्ज किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां। प्रदेश में यूरिया संकट को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कृषि अफसरों और पुलिस के संरक्षण में यूरिया थानों में बंट रही है। बारां में गुरुवार को खाद के लिए किसानों ने थाने के सामने जाम लगा दिया और पुलिस पर पथराव किया। इस वारदात में एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए किसानों पर लाठीचार्ज किया। घटना से गुस्साए किसानों ने काफी देर तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। छीपाबड़ौद में भी किसानों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने लाठियां फटकार कर किसानों को खदेड़ा था। भगदड़ में एक-दो महिलाएं चोटिल हो गई थीं। कई जगह किसानों को एक-दो कट्‌टों से संतोष करना पड़ा। अलवर में कई इलाकों में कृषि अधिकारियों व मदनपुरी में पुलिस की मौजूदगी में यूरिया बांटा गया।
(फोटो- रामगढ़ थाने के बाहर यूरिया खाद के लिए लगी महिला व पुरुष किसानों की लंबी कतार)