कोटा। कुन्हाड़ी पुलिस ने कृष्णा विहार कॉलोनी में एक मकान से अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश देकर माल बरामद किया है। एएसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि थानाधिकारी राजेश
सोनी को मुखबिर से सूचना मिली की कृष्णा विहार में एक मकान पुरुषोत्तम पचवारिया और उसके साथियों ने किराए पर ले रखा है। यहां ये लोग अंग्रेजी शराब बनाते हैं।
थानाधिकारी ने मकान पर दबिश दी तो वहां ताला लगा मिला। ताला तोड़कर चेक किया तो मकान में शराब बनाने का सामान और तैयार शराब मिली। एएसपी ने बताया कि यहां 500 लीटर की दो टंकियों में 50-50 लीटर शराब थी। 4 जरीकेन में स्प्रिट 80 लीटर, 3 जरीकेन में तैयार 60 लीटर शराब, 11 खाली जरीकेन, 16 बोरियों में खाली 2400 पौवे, 3 बोरी ढक्कन, लैमीनेशन मशीन, शराब बनाने मे काम मे आने वाले उपकरण और 43 पेटी तैयार शराब मिली।
यह मकान
रणवीर सिंह हाड़ा का है, इसलिए हाड़ा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पचवारिया स्प्रिट से बनी हुई शराब को पैक करके बस्तियों में ब्लैक करता था। बनाते समय स्प्रिट की मात्रा में गड़बड़ी होने से शराब जहरीली भी हो सकती है।
ऐसे पता चला फैक्ट्री का-
पुलिस ने रात को उद्योगनगर थाने के पास एक वैन को जाते हुए देखा। पीछा किया तो चालक वैन को छोड़कर भाग गया। वैन में 29 पेटी अंग्रेजी शराब थी। जो पुरुषोत्तम के यहां जा रही थी। उसके कारखाने के बारे में पता किया गया और दबिश दी। वैन सवाई माधोपुर के नंबर की है। उसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड में अवैध फैक्ट्री और पुलिस को बरामद हुआ माल