पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश का पानी प्रदूषित कर दिया थर्मल ने, 4 साल से हो रही थी रिसर्च

थर्मल से निकलने वाली गैसों से बारिश का पानी प्रदूषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- रिसर्च लैब में काम करती लेक्चरर मंजू मीणा और उत्तरा चंद्रावत)
कोटा। कोटा में बारिश का पानी प्रदूषित हो गया है। इसका एक बड़ा कारण कोटा थर्मल से निकलने वाली गैसें हैं। बारिश के पानी में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से लेकर फेफड़ों की बीमारियां पैदा करने वाले मैटल्स मिले हैं। पानी में मिले पीएच का स्तर डब्ल्यूएचओ द्वारा तय मानदंड से अधिक हैं। बरसाती पानी एसिडिक हो रहा है। स्टेशन क्षेत्र और कुन्हाड़ी-नांता क्षेत्र में पीएच स्तर 5.6 से भी ऊपर है। ऐसा होने पर अम्लीय बरसात की आशंका बढ़ जाती है। कोटा सुपर थर्मल पावर के नजदीकी क्षेत्र में बरसाती पानी में हैवी मैटल्स अधिक मिले हैं। कोटा गवर्नमेंट कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग की लेक्चरर मंजू मीणा की चार साल की रिसर्च के बाद शहर के वातावरण की यह चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। रिसर्च की मेन गाइड कोटा यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर आशु रानी और को-गाइड गवर्नमेंट कॉलेज की लेक्चरर उत्तरा चंद्रावत थीं। लेक्चरर भरत सिंह मीणा का भी सहयोग रहा। औद्योगिक प्रदूषण और वाहनों से निकलने वाले कार्बन-डाई-ऑक्साइड को इस प्रदूषण का कारण बताया गया है। रिसर्च के लिए शहर को पांच जाेनों में विभाजित कर 2011 में सैंपल इकट्ठे किए गए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पांच जोनों में बांटा शहर....