पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिनी फ्लाईओवर पर हुआ भीषण हादसा, पर दुर्घटना के पहले भी हुआ था कुछ!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। आईएल मिनी फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह ट्रक-बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मौत का कारण टक्कर बता रही है, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इधर, ट्रक चालक फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार बालाजी नगर चौथमाता मंदिर के पास रहने वाला बंटी उर्फ राजेश (23) पुत्र रामगोपाल कहार शुक्रवार रात को रंग-बिहार शादी में गया था।
वहां से लौटते समय शनिवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। बड़े भाई इंदर ने बंटी के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बंटी ने परिजनों से छुपाकर उसके दोस्त सुनील को 50 हजार रुपए दिए थे। पैसों के चक्कर में ही दोस्तों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. राजेन्द्र मीणा के अनुसार युवक के सिर में बेहद घातक चोट के निशान थे। सिर की हड्डी टूट चुकी थी और ब्रेन निकल कर बाहर आया हुआ था। लीवर पर भी चोट के निशान थे।