पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेना के ट्रक को टक्कर मारी, 2 घंटे तक नहीं हटने दी गाड़ियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल के सामने सेना के ट्रक और एक मिनीबस के टकरा जाने के बाद हंगामा हो गया। 2 घंटे तक सेना के जवानों ने न तो अपना ट्रक वहां से हटाया और न मिनीबस को हटाने दिया। पुलिस भी बेबस देखती रही।
सेना के अधिकारी वहां पहुंचे, तब जाकर समझौता हुआ।
झालावाड़ रोड पर सेना का ट्रक सिटी मॉल की ओर से घूमकर एरोड्रम की ओर रिटर्न हो रहा था, तभी अनंतपुरा की ओर जा रही मिनीबस ने ट्रक को टक्कर मार दी। नाराज सेना के जवानों ने मिनीबस चालक को पकड़ लिया। बाद में वहां पहुंची पुलिस ने चालक को थाने भिजवाया।
जवानों का कहना था कि उनके अधिकारी जैसा कहेंगे वैसी ही कार्रवाई होगी। उन्होंने रास्ते से मिनीबस और ट्रक को भी नहीं हटाने दिया। अन्य ट्रकों में सवार जवान भी वहां उतर गए। ऐसा लगा मानो सेना कोई ऑपरेशन कर रही है। पुलिसकर्मियों ने ट्रक व मिनीबस हटाने की बजाय वहां से निकलने वाले वाहनों का रास्ता डायवर्ट कर दिया। सुबह 9 से 11 बजे तक घटनाक्रम चला।
सेना के अधिकारी आए, तो मिनीबस वाला ट्रक की मरम्मत को तैयार हो गया। इस पर सेना के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इसके बाद सेना वाले वहां से हटे। सीआई अमरसिंह ने बताया कि रिपोर्ट नहीं देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।