पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीए-आईपीसी के दूसरे ग्रुप का आईटी-एसएम पेपर अब 24 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(आईसीएआई) की ओर से सीए- इंटरमीडिएट (आईपीसी) परीक्षा के दूसरे ग्रुप का 7वां पेपर 15 मई के स्थान पर अब 24 मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। संस्थान के अतिरिक्त सचिव (परीक्षा) जी.सोमशेखर के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से 15 मई को होने वाला दूसरे ग्रुप का 7 वां पेपर ‘आईटी व स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट’ स्थगित कर दिया गया है। अब यह अंतिम पेपर 24 मई को निर्धारित समय व परीक्षा केन्द्रों पर होगा। प्रवेश पत्र 24 मई तक मान्य रहेंगे।