कोटा। कसार से एक युवक पिछले एक माह से लापता है। उसकी गुमशुदगी 11 मई को मंडाना थाने में दर्ज कराई है। उसकी पत्नी ने थाने व एसपी ऑफिस में गुहार लगाई। महिला का कहना है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। मीरादेवी पत्नी फूलो यादव ने बताया कि उसका पति 13 अप्रैल को अकलेरा काम करने गया था।
उसके बाद से पति को फोन किया तो फोन नहीं लगा। 24 अप्रैल तक परिवार वाले उस नंबर पर संपर्क करते रहे, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
गांव से आकर 11 मई को मंडाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंडाना पुलिस का कहना है कि फूलो यादव की तलाश के लिए कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।