पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बलात्कार के बाद गर्भवती हो गई थी नाबालिग, पांच महीने बाद आया नया मोड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। रेलवे कॉलोनी इलाके में एक युवक ने 16 साल की किशोरी से 5 माह पहले ज्यादती की। इसकी वजह से वह गर्भवती हो गई। परिवार वालों को इसका पता चला तो बुधवार को युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रेलवे कॉलोनी इलाके में रहने वाले रामू कीर ने 5 माह पहले 16 साल की किशोरी के खेत में ले जाकर ज्यादती की। उसने किशोरी को धमकाया कि वह यह बात किसी को नहीं बताए। 2 मई को उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे गर्भवती बताया। किसी की सलाह पर परिवार वाले बाल कल्याण समिति के सामने पहुंचे।
वहां से किशोरी को नांता स्थित बालिका गृह में भेजा गया। 6 मई को बाल कल्याण समिति ने किशोरी को समिति की बैठक में बुलाया गया। वहां समिति अध्यक्ष पुखराज भाटिया, सदस्य शाहिदा परवीन, विमल जैन व चितरंजन जैन ने दादा व किशोरी की काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के बाद दादा मामला दर्ज करवाने को तैयार हो गए।
कुन्हाड़ी में भी ज्यादती का आरोपी पकड़ा
कुन्हाड़ी इलाके से 22 अप्रैल को महावीर कालबेलिया एक लड़की को भगाकर ले गया था। परिवार वालों ने उसके खिलाफ कुन्हाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी। बुधवार को महावीर व लड़की नयापुरा में मिले। पुलिस ने लड़की की उम्र के दस्तावेज देखे तो उसकी उम्र 17 साल 6 माह निकली। इस पर आरोपी महावीर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच डीएसपी सीताराम कर रहे हैं। डीएसपी सीताराम ने बताया कि किशोरी का मेडिकल भी करवा दिया है।