पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामने न आती एक दीवार तो चार सौ फीट गहरी खाई में नजर आती 50 लाशें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावतभाटा। कोटा से आ रही एक रोडवेज बस सोमवार दोपहर कोलीपुरा घाटे पर 400 फीट गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में पचास यात्री सवार थे। बस नाहरसिंह माता मंदिर के पहले मोड़ पर नीचे उतरते समय सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में सुरक्षा दीवार से जा टकराई।
इससे बस का कुछ हिस्सा दीवार को तोड़ते हुए नीचे 400 फीट गहरी खाई की ओर झूल गया। यह थोड़ी ओर आगे चला जाता तो बस का खाई में गिरना तय था। बस यात्रियों ने बताया कि ट्रक आता देख उसके ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाए, मगर उनके काम नहीं करने से वह असंतुलित हो दीवार से जा टकराई।