कोटा। कोटा दुग्ध डेयरी ने अपने सरस दूध टोंड और डबल टोंड के दामों में एक रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। सोमवार शाम से बढ़े हुए दाम लागू हो जाएंगे। जबकि सर्वोच्च क्वालिटी गोल्ड दूध के दाम 3 मई से 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए थे।
डेयरी के एमडी डॉ. एसएल जनागल के मुताबिक गर्मी के सीजन में आवक कम होने तथा डेयरी को सप्लाई करने वाले दुग्ध उत्पादक किसानों के दूध के दाम बढ़ा देने के कारण डेयरी को सरस की दो क्वालिटी के दूध के दाम बढ़ाने पड़े हैं। टोंड दूध की 1 लीटर की पैकिंग के दाम 30 रुपए से बढ़ाकर 31 रुपए प्रति ली. कर दिया गया है। डबल टोंड दूध के दाम 28 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 29 रुपए कर दिए हैं।
प्राइम इंफो
दाम क्यों बढ़े- दूध की आवक कम होने व दुग्ध उत्पादकों के दाम बढ़ाने से।
शहर में सरस की खपत- 60 हजार लीटर।
जनता पर असर पड़ेगा- 60 हजार रुपए रोज।
इस प्रकार एक माह में जनता पर 18 लाख रुपए का भार बढ़ जाएगा।