पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पौने दो लाख की बाइक चुराने वाला गिरोह पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। एक फरवरी को झालावाड़ रोड स्थित होंडा के सर्विस सेंटर से पौने 2 लाख की बाइक चुराने वाले आरोपी व उसके 3 साथियों को विज्ञाननगर पुलिस प्रॉडक्शन वारंट पर अजमेर से लाई है। गिरोह को अजमेर के क्लॉक टावर थाने की पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने इनके पास से लग्जरी बाइक, 15 दिन पहले कोटा के एक अस्पताल से चुराई गई जीप भी बरामद कर ली है।
विज्ञाननगर सीआई अमरसिंह राठौड़ ने बताया कि झालावाड़ रोड स्थित सर्विस सेंटर से 1 फरवरी को 22-23 वर्षीय युवक महंगी बाइक लेकर फरार हो गया। आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। फुटेज धुंधले होने के कारण आरोपी को पुलिस खोज नहीं पा रही थी।
शक के आधार पर 29 अप्रैल को अजमेर पुलिस ने आदिल खान (19) को महंगी बाइक पर घूमते पकड़ा, तो उसने सच बता दिया। वारदातों में आदिल के साथ उसका बड़ा भाई अब्दुल वहीद, कोटा लाडपुरा निवासी ऑटो चालक वसीम खान, टीकमगंज अजमेर निवासी हिंमाशु जैन भी था। अजमेर पुलिस ने तीनों को पकड़ कोटा पुलिस से संपर्क किया। कोर्ट ने सभी को दो दिन के रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने चुराई हुई बाइक व जीप भी बरामद कर ली है।