इटावा (कोटा)। कस्बे के वार्ड नंबर चार के निवासी श्रीपाल गवारिया के निधन के बाद उनके कोई पुत्र नहीं होने से परिजनों ने रविवार को पगड़ी रस्म के दौरान मृतक की पांच पुत्रियों में से सबसे छोटी पुत्री 12 वर्षीय कृष्णा को पगड़ी बंधाई। वह पांचवीं में पढ़ती है। मृतक का भाई खुद के पगड़ी बंधवाना चाहता था।
इसे देखते हुए किसी अप्रिय स्थिति के पैदा होने की आशंका के चलते पुलिस के संरक्षण में यह रस्म निभाई गई। श्रीपाल के नाम 8 बीघा भूमि थी। इसी के चलते विवाद की आशंका थी।