पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। कोटा रेलवे यार्ड की लाइन नंबर 12 पर गुरुवार दोपहर एक मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना यार्ड के एंट्री प्वाइंट पर हुई। मालगाड़ी दिल्ली की तरफ से आई थी और उसे यार्ड में लिया जा रहा था। इस हादसे के कारण रेल पटरी भी क्षतिग्रस्त हुई है। रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
मौके पर एमएफडी भेजी गई। इसके सहयोग से मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने का काम किया गया। डीआरएम एन. मधुसूदन राव ने बताया कि यार्ड में घटना हुई है, रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। इस मामले की रेल अधिकारियों से जांच करवाई जाएगी।