पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajasthan News, Kota, Examination Result

मेरिट में आने वाली बेटी ने चार साल नहीं देखा टीवी, मां के साथ दुकान में बेचती है चूड़ियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा/अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया। इसकी मेरिट में जहां छात्र आगे रहे, वहीं ओवरऑल रिजल्ट में बेटियों ने धाक जमाई। हालांकि, मेरिट के पहले तीन स्थानों में से दो पर बेटियों का ही कब्जा रहा है।
जोधपुर के सुरेंद्र पाल सिंह राठौड़ पहले, गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं की अवंतिका दूसरे स्थान पर रही। स्टेट मेरिट में कोटा से 4 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया हैं। इनमें 3 छात्र व 1 छात्रा है। स्टेट मेरिट में योगिता सिंघल (96.60) को तीसरी रैंक मिली है। चौथी रैंक में ऋषभ मालव (96.40), वीरेंद्र खंडेलवाल (96.40) एवं आठवीं रैंक अकीब जावेद (95.40) को मिली है। कुल परिणाम 78.18 प्रतिशत रहा। मेरिट के 10 स्थानों पर 15 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इनमें 6 स्थानों पर छात्राएं और 9 पर छात्र काबिज हुए।
परिणाम में 85.08 प्रतिशत बेटियां और 75.98 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। ओवरऑल रिजल्ट में से नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 78.50 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत मात्र 18.11 रहा। बोर्ड ने 9088 परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा के योग्य पाया है। इस वर्ष परीक्षा में 1,८क्,4५९ परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट शाम 4 बजे जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा ने जारी किया। इसमें 86287 छात्र-छात्राएं प्रथम, 54183 द्वितीय तथा 210 तृतीय श्रेणी में पास हुए।
गणित में सबसे कम परीक्षार्थी पास
परिणाम में सबसे कम विद्यार्थी गणित में उत्तीर्ण हुए हैं। इस विषय में 80.32 प्रतिशत विद्यार्थी ही सफल घोषित हुए। रसायन विज्ञान में 83.92 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान में 86.72 प्रतिशत, हिंदी, अंग्रेजी और एग्रीकल्चर में 90 प्रतिशत से अधिक, एग्रीकल्चर में 96 प्रतिशत, अंग्रेजी में 96.99 और हिंदी में 99.75 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।
कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक
12वीं विज्ञान में हिंदी, गणित, भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान विषयों में विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं।
अलवर के एक ही स्कूल के 298 विद्यार्थियों के परिणाम रोके
अलवर के लिटिल बर्डस सीनियर सैकंडरी स्कूल के सभी 298 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक स्कूल के खिलाफ शिकायत मिली थी कि कुछ ऐसे विद्यार्थियों के सत्रांक भी बोर्ड को भेजे गए हैं, जो इस स्कूल के विद्यार्थी नहीं हैं। इससे पहले इसी स्कूल के 12वीं कॉमर्स के 82 परीक्षार्थियों का परिणाम भी बोर्ड ने रोक हुआ है। हनुमानगढ़ के इंदिरा गांधी मेमोरियल सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल के 4, बाड़मेर के 3, जोधपुर के 3, दौसा के 3 और जयपुर से एक विद्यार्थी की परीक्षा निरस्त की गई है।
मां के साथ दुकान में भी हाथ बंटाती है योगिता
स्टेट में तीसरे स्थान पर रही योगिता के पिता सत्यप्रकाश गुप्ता ने जेके फैक्ट्री बंद होने के बाद बेटे-बेटी को पढ़ाने के लिए टेंपो चलाया और अब जेरोक्स की छोटी सी दुकान है। मां मंजूलता घर पर चूड़ियों की दुकान चलाती हैं। इसमें योगिता पूरा सहयोग करती है। पढ़ाई के चलते दोनों भाई-बहन ने 4 साल तक टीवी नहीं देखी। जिला मेरिट में उसके भाई गौरव सिंघल को 7वां स्थान मिला है। रामकृष्ण स्कूल ने योगिता के लिए स्कूटी देने की घोषणा की है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़े कोटा के सितारों की कहानी
फोटो: मां का हाथ बंटाती योगिता