पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लव स्टोरी में विलेन बनकर आ गया प्रेमिका का भाई, फिर हुआ खौफनाक हादसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। साबरमती कॉलोनी की तरफ से बुधवार रात एक प्रेमी युगल गुमानपुरा नहर में कूद गया। गुरुवार सुबह जब लावारिस हालत में बाइक, मोबाइल और दोनों की चप्पलें मिलीं तो पुलिस व परिजनों को पता चला। पुलिस घटनास्थल पर दोनों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान उनके शव गुमानपुरा की तरफ नहर में मिल गए।
बताया जा रहा है कि जब किशोरी के भाई को दोनों की दोस्ती के बारे में पता चला, तो उसने मंगलवार रात युवक को डांट लगाई थी। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस को सूचना मिली कि साबरमती कॉलोनी में एक मकान के सामने रातभर से एक बाइक खड़ी है, जिसमें दो मोबाइल रखे हुए हैं।
डीएसपी पारस जैन, किशोरपुरा सीआई नाथूलाल मीणा को मोबाइल नंबरों से पता चला कि बाइक बालाकुंड निवासी अविनाश (19) की है और केशवपुरा सेक्टर-7 में रहने वाली लाली उर्फ सलोनी (16) भी उसके साथ है। इतने में दोनों के परिजन व एएसपी आदर्श चौधरी भी वहां आ गए।
नगर निगम के गोताखोर उनकी तलाश करने की तैयारी कर ही रहे थे कि सूचना मिली कि गुमानपुरा गुजराती समाज भवन के पीछे नहर में एक महिला का शव है। पुलिस वहां पहुंची और देखा तो शव अविनाश और सलोनी के थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं किशोरी के भाई सुरेश ने बताया कि उसके मकान में रहने वाले किराएदार के यहां एक साल से अविनाश का आना-जाना था। इसी बीच उसकी सलोनी से दोस्ती हो गई। जब इसका पता तो उसने अविनाश को डांट लगाई और कहा कि आज के बाद से घर मत आना।