पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rawatbhata Hospital Got To The Blood Storage License

रावतभाटा के लिए खुशखबरी, अस्पताल को मिला ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। यह रावतभाटा के लिए खुशखबरी है कि रावतभाटा के 50 बैड के रेफरल अस्पताल को ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस मिल गया है। अब रावतभाटा के रेफरल अस्पताल में ब्लड स्टोरेज कर रखा जा सकेगा।
रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनिल जाटव ने बताया कि ब्लड स्टोरेज के लाइसेंस के मिलने के बाद अस्पताल में इस बारे में तैयारी कर ली गई है। फ्रिज की जांच की गई थी, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी होने के कारण फ्रिज आपूर्ति करने वाली कंपनी को पत्र लिखा गया है। जल्दी ही मरम्मत हो जाएगी और इसके बाद ब्लड स्टोरेज शुरू कर दिया जाएगा।
लगेंगे अस्पताल में रक्तदान के शिविर

रावतभाटा रेफरल अस्पताल में ब्लडस्टोरेज का लाइसेंस मिलने के बाद अब रेफरल अस्पताल में ही रक्तदान के शिविर लगाए जाएंगे। जिससे रक्तदाताओं को रेफरल अस्पताल में ही आवश्यकता होने पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
अब प्रसूता को मिल सकेगा ब्लड

रावतभाटा रेफरल अस्पताल में ब्लडस्टोरेज की सुविधा होने के बाद रेफरल अस्पताल में भी प्रसूता महिला को आसानी से ब्लड उपलब्ध हो जाएगा और अस्पताल में ही चढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा गंभीर रोगियाें और बच्चों के लिए भी रक्त उपलब्ध हो जाएगा।
ब्लड नहीं मिलने से अभी आती है परेशानी

रावतभाटा में ब्लडस्टोरेज नहीं होने के कारण गंभीर रोगियों को कोटा रैफर करना पड़ता है और कई बार कोटा में रक्त उपलब्ध ही नहीं होता। ऐेसे में परिजन परेशान होते है। रावतभाटा में ब्लड स्टोरेज जल्दी शुरू हो, इसके लिए सभी को इंतजार है।
फ्रिज कंपनी को लिखा

' ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस मिल गया है। फ्रिज में तकनीकी खराबी आने के कारण फ्रिज कंपनी को लिखा गया है। साथ ही चित्तौड़गढ़ सीएमएचओ से अनुरोध किया गया है कि जिले में अन्य स्थान पर उपयोग में नहीं आ रहे ब्लडस्टोरेज के फ्रिज को उपलब्ध करा दिया जाए तो ब्लड स्टोरेज यूनिट जल्दी शुरू कर दी जाएगी।'
डॉक्टर अनिल जाटव प्रभारी, रैफरल अस्पताल रावतभाटा