कोटा। दैनिक भास्कर का प्लास्टिक कप फ्री अभियान रंग लाने लगा है। बुधवार को स्कूली बच्चों से लेकर शहर के बुजुर्ग तक ने इस मुहिम में दिल से योगदान दिया। हजारों स्कूली बच्चों और टीचर्स ने मौत की राह पर ले जाने वाले प्लास्टिक कपों के बहिष्कार का संकल्प लिया। स्वयंसेवी, धार्मिक और अन्य संस्थाएं भी अभियान में जुड़ीं हुई हैं। लोगों को अब प्लास्टिक के दुष्प्रभाव भी बताए जा रहे हैं। शहरवासियों में भी जागरूकता बढ़ने लगी है।
वे भी प्लास्टिक कपों से किनारा करने लगे हैं। वहीं, शहर में इंडियन सोशल क्लब ने नया कोटा में युवाओं से लेकर बुजुर्गों को प्लास्टिक कप से होने वाले नुकसान को बताया। टी-स्टॉल वालों से प्लास्टिक कप लेकर उन्हें पेपर गिलास बांटे। वाइब्रेंट डांस क्लासेज के साथ ही वाट्स-अप पर आए मैसेज में कई संस्थानों ने प्लास्टिक कप यूज नहीं करने का संकल्प लिया है।
स्कूली बच्चे और टीचर्स बोले प्लास्टिक का यूज नहीं होगा
शिव ज्योति एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर महेश गुप्ता ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे अभियान शहर में सेहत और पर्यावरण के लिए अच्छी पहल है। स्कूली बच्चों और टीचर्स ने इसमें समर्थन किया है। ग्रुप के संस्थानों में चाय-कॉपी के लिए प्लास्टिक कप का यूज नहीं किया जाएगा। संस्थान के टीचर्स इसमें पूरा सहयोग करेंगे।
सोशल क्लब ने नए कोटा में बांटे 5000 पेपर गिलास
इंडियन सोशल क्लब अध्यक्ष गुड्डू मरचुनिया ने बताया कि क्लब की ओर से दोपहर 12 बजे से केशवपुरा, महावीर नगर क्षेत्र में प्लास्टिक कप काम में नहीं लेने को लेकर लोगों को जागरूक किया। यहां टी-स्टॉल संचालकों से प्लास्टिक कप लेकर उन्हें पेपर गिलास बांटे। लोगों को प्लास्टिक कप में चाय पीने से होने वाले नुकसान को बताया।