कोटा. चंबल गार्डन का सबसे बड़ा आकर्षण लक्ष्मण झूला आखिरकार ठीक हो ही गया। पहले तो उसके नट-बोल्ट को लगाने के लिए बाहर से इंजीनियर बुलाए जाने थे, लेकिन कोई मिला नहीं। इस पर आरटीयू के रिटायर्ड प्रोफेसर बीएल जैन ने इसकी डिजाइन की। उस डिजाइन का नट-बोल्ट तैयार करवाया और फिर से लक्ष्मण झूला ठीक हो गया।
लक्ष्मण झूले लोहे की केबल्स पर टिका है और ये केबल्स नट-बोल्ट के सहारे जमीन पर टिकी हुई है। पिछले दिनों एक साइड का नट-बोल्ट टूट गया था, जिससे लक्ष्मण झूला नीचे गिर गया था। तभी से नगर निगम ने इसे दर्शकों के लिए बंद कर दिया था।
नगर निगम के एक्सईएन प्रशांत भारद्वाज के अनुसार सबसे ज्यादा वक्त इसके नट-बोल्ट को डिजाइन करवाने और बनवाने में लगा। पिछले सप्ताह नट बोल्ट आने के बाद इसे शटरिंग कर सीधा किया गया और फिर केबल को वापस कस दिया। साथ ही इसके पुराने हो चुके सरियों को भी बदल दिया गया।
अब इस पर रंगरोगन करवाया जा रहा है। ये कार्य पूरा होते ही तीन-चार दिन में इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसे ठीक करवाने पर करीब 80 हजार रुपए का खर्च आया