कोटा। दाउदी बोहरा समाज की ओर से रविवार को सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 71वीं सालगिरह मनाई गई। समाजबंधुओं की ओर से इस दौरान शहर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया गया। रविवार को सुबह मल्टीपरपज से जुलूस शुरू हुआ, जो शहर के मुख्य मार्ग सब्जीमंडी सहित अन्य इलाकों से होता हुआ टिपटा गढ़ पैलेस तक पहुंचा। जुलूस में हाथी, घोड़े ऊंटगाड़ी मुख्य आकर्षण रहे।
आमिल साहेब के साथ जमात और समाजबंधु अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ईजी स्काउट बैंड ने टिपटा में आमिल साहेब को सलामी दी। इसके बाद जुलूस का विसर्जन हुआ। वहीं शाम को मगरीब ईशा की नमाज के बाद आतिशबाजी कर जश्न मनाया। समाजबंधुओं ने घरों में लाइटें जलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं शाम को सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की लाइव वॉयस का टिपटा स्थित बोहरा समाज की मस्जिद में उदयपुर से लाइव टेलीकास्ट हुआ।
झांकियों के माध्यम से दिया सफाई का दिया संदेश
जुलूस में जमात की ओर से झांकियां भी शामिल हुई। इनमें स्वच्छता का संदेश देने वाली के अलावा समाज में चल रहे टिफिन सिस्टम की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही।