पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कटाक्ष : शादी हुई तय, दहेज मांगने पर मंडप में जड़ा दुल्हन ने दुल्हे को थप्पड़

कटाक्ष : शादी हुई तय, दहेज मांगने पर मंडप में जड़ा दुल्हन ने दुल्हे को थप्पड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नाटक के दौरान दुल्हन बनी लड़की ने दुल्हे को जड़ा थप्पड़)
कोटा। जेडीबी कॉलेज में रेड रिबन क्लब की ओर से मंगलवार को लघु नाटिकाओं का मंचन हुआ। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा और छेड़छाड़ की घटनाओं पर प्रहार किया। छात्रा इशरत एंड टीम ने दहेज प्रथा पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसमें एक लड़की की शादी देहज लोभी लड़के से तय हो जाती है।
शादी के समय दहेज मांगने पर मंडप में दुल्हन पिता से साफ कह देती है कि मुझे इस दहेज लोभी दूल्हे से शादी नहीं करनी है। समाज की इस रूढ़ीवादिता परंपरा का विरोध करते हुए अंत में लड़की दूल्हे को चांटा मार देती है। आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पूनम जायसवाल, डॉ. जागृति मीना, डॉ. रेनु नैनावत और डॉ. पारूल सिंह योगदान रहा।
आगे की स्लाइड में देखें मंडप पर दुल्हा-दुल्हन...