पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अव्यवस्था के बीच आज से शुरू होगी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल परिसर में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे राज्य स्तरीय तैराकी की 17 और 19 वर्ष के छात्र-छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी। यह प्रतियोगिताएं तरणताल में होगीं। प्रतियागिता में शामिल होने के लिए आए प्रतियोगियों के लिए व्यवस्थाओं में खामी होने से वे परेशान होते भी नजर आए।

प्राचार्य महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मेयो कॉलेज अजमेर सहित प्रदेश के 16 जिलों कि छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इवेंट्स में फ्री-स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटर फ्लाई की कुल 19 प्रतियोगिताएं होंगी। शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला होंगे।
अध्यक्षता विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विशिष्ट अतिथि संदीप शर्मा सहित मनोज शर्मा, जसपाल अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के लिए आठ सदस्यों की चयन समिति और निर्णायक मंडल का गठन कर लिया है।

इधर नहीं हो पाई व्यवस्थाएं :
योजकों की ओर से छात्रों के लिए आवास की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई। मॉन्टेसरी स्कूल में प्रतियोगियों को फर्श पर सोने के लिए कहा गया, तो गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में मच्छरों से छात्र परेशान हुए। वहीं मेयो कॉलेज की टीम ने अपने स्तर पर आवास व्यवस्था की है। आयोजकों ने कहा कि आवास की सभी जगह व्यवस्था की गई है।