पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

RTU छात्र खोज रहे सड़क हादसों की वजह, आठ व्यस्त चौराहे हैं निशाने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. शहर में लगातार बढ़ रहे हादसों की वजह जानने के लिए आरटीयू (राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी) के स्टूडेंट्स शहर के चौराहों का सर्वे कर रहे हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स ने शहर में व्यस्त रहने वाले 8 चौराहों का चयन किया है।
दुर्घटनाओं में कमी आ सके, इसके लिए सर्वे पूरा होने पर इसे पुलिस प्रशासन के साथ साझा करने की भी प्लानिंग की जा रही है। यह पहल आरटीयू की सिविल इंजीनियर शाखा के थर्ड ईयर के 7वें सेमेस्टर के 16 स्टूडेंट्स ने की है। सर्वे करने के लिए सभी स्टूडेंट्स 3 से 4 स्टूडेंट के ग्रुप में शहर के 8 चौराहों पर 2 दिन तक 12-12 घंटे का समय बिताएंगे।
सर्वे के पहले दिन स्टूडेंट्स ने देखा कि नो एंट्री के समय में भी 16 ट्रक इन चौराहों से निकल गए। जबकि, पुलिस की मानें तो केवल नो एंट्री के लिए ही ट्रैफिक जवानों का अलग से जाब्ता दिया गया था।

इन चौराहों पर होगा सर्वे
अंटाघर चौराहा, कोटड़ी चौराहा, एरोड्रम चौराहा, केशवपुरा चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा, विवेकानंद चौराहा, अनंतपुरा एवं बोरखेड़ा चौराहा सर्वे में शामिल रहेंगे।
इन प्वाॅइंटस पर चल रहा है सर्वे

- चौराहे से गुजरने वाले सभी वाहनों एवं पीक आवर में गुजरने वाले वाहनों की वाहन-वार गिनती होगी।
- रोड इंजीनियरिंग, रोड कट, स्लिप लेन, डिवाइडर एवं स्पीड ब्रेकर की स्थिति पता चलेगी।
- शहर के चौराहों में नो एंट्री के समय गुजरने वाले वाहनों की गिनती होगी।
- वहां से गुजरने वाले लोगों का शॉर्ट इंटरव्यू करके दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।
- पास की कॉलोनी के लोगों से शॉर्ट इंटरव्यू करके दुर्घटना की वजह जानी जाएगी।

' स्टूडेंट्स को यह सर्वे उनकी मांग के अनुरूप दिया गया है। यह एक मिनी प्रोजेक्ट है, लेकिन इससे रोड इंजीनियरिंग, सिविक सेंस और दुर्घटनाओं की वजह पता चल सकेगी।'

- सुरेन्द्र सैनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, आरटीयू
आगे की स्लाइड में देखें टीम को सर्वे करते हुए।