पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा। डीआरएम ऑफिस में गुरुवार को मिली एक चिट्ठी ने पूरे पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। इंडियन मुजाहिदीन के नाम से मिली चिट्ठी में आतंकवादियों को रिहा करने और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है। ऐसा नहीं करने पर 26 जनवरी के कार्यक्रमों में ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखे नाम और मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि दोनों के खिलाफ पहले कोई मामला नहीं होने के कारण पुलिस मान रही है कि यह किसी तीसरे व्यक्ति का काम है। पत्र में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभा में बम ब्लास्ट होने की बात भी शामिल है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधी-अधूरी पुष्टि की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्टेशन रोड स्थित न्यू पोस्ट ऑफिस से धमकी भरा पत्र शुक्रवार शाम 6 बजे डीआरएम ऑफिस में आया था। तुरंत एसपी सत्यवीर सिंह सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। देर रात तक गुपचुप तरीके से रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को छान मारा। पुलिस शुक्रवार रात तक कई बार रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के कई प्रमुख इलाकों में चैकिंग कर चुकी है।
आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला -
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.